.elementor-1821 .elementor-element.elementor-element-40a1497e .elementor-repeater-item-d3a9405.jet-parallax-section__layout .jet-parallax-section__image{background-size:auto;}.elementor-widget-image .widget-image-caption{color:var( --e-global-color-text );font-family:var( --e-global-typography-text-font-family ), Sans-serif;font-weight:var( --e-global-typography-text-font-weight );}.elementor-1821 .elementor-element.elementor-element-65d9daaf{text-align:start;}.elementor-widget-text-editor{font-family:var( --e-global-typography-text-font-family ), Sans-serif;font-weight:var( --e-global-typography-text-font-weight );color:var( --e-global-color-text );}.elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-stacked .elementor-drop-cap{background-color:var( --e-global-color-primary );}.elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-framed .elementor-drop-cap, .elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-default .elementor-drop-cap{color:var( --e-global-color-primary );border-color:var( --e-global-color-primary );}.elementor-1821 .elementor-element.elementor-element-4e1e6b1f{text-align:justify;font-family:"utsaah", Sans-serif;font-size:25px;font-weight:normal;line-height:1.2em;color:#000000;}.elementor-1821 .elementor-element.elementor-element-78263ac0 .elementor-repeater-item-ee6fb2a.jet-parallax-section__layout .jet-parallax-section__image{background-size:auto;}.elementor-1821 .elementor-element.elementor-element-940544 > .elementor-widget-wrap > .elementor-widget:not(.elementor-widget__width-auto):not(.elementor-widget__width-initial):not(:last-child):not(.elementor-absolute){margin-block-end:0px;}.elementor-1821 .elementor-element.elementor-element-4b915800{text-align:justify;font-family:"utsaah", Sans-serif;font-size:25px;font-weight:normal;line-height:1.2em;color:#000000;}/* Start JX Custom Fonts CSS *//* End JX Custom Fonts CSS */lang="en-US"> शिवजी ने दिया बालक को दर्शन
Bal Sanskar Kendra

शिवजी ने दिया बालक को दर्शन

  • पुराणों में एक कथा आती है कि उपमन्यु माँ से दूध माँगता है और माँ बीजों को पीसकर पानी में घोल के उसे दे देती है कि ‘‘बेटा ! ले दूध ।” अब वह ननिहाल में गाय का दूध पीकर आया था । बोला : ‘‘माँ ! यह असली दूध नहीं है ।”
  • ‘‘बेटा ! हमारे पास दूध कहाँ ? अगर दूध पीना है और खीर खानी है तो सृष्टि के जो मूल कारण हैं भगवान शिव, उनकी तू आराधना कर । वे तेरी सारी मनोकामनाएँ पूर्ण करेंगे ।”
  • “शिवजी की पूजा कैसे करें ?”
  • ‘‘बेटा ! मन को लगाना है, ‘ॐ नमः शिवाय ।’ मंत्र जपना है ।”
  • उपमन्यु हिमालय में जाकर उपासना करने लगा । जिनकी उपासना कर रहा था उनके समीप उसका चित्त पहुँचा । शिवजी ने उसकी परीक्षा हेतु नंदी को ऐरावत के रूप में बदल दिया और स्वयं इन्द्र का रूप धारण कर प्रकट हुए । उपमन्यु ने आवभगत की । इन्द्ररूपधारी शिवजी ने कहा : ‘‘जो तुझे माँगना है माँग ले, मैं तुझ पर प्रसन्न हूँ ।”
  • ‘‘मुझे आपसे कुछ नहीं चाहिए । मेरे इष्ट तो शिवजी हैं, मुझे तो उनके ही दर्शन करने हैं ।” शिवजी के चित्त में हुआ कि इसकी थोडी और परीक्षा लें । अपने मुँह से भगवान स्वयं अपनी निंदा करने लगे ।
  • उपमन्यु कहता है : ‘‘वरदान हम नहीं लेते, हम तो शिवजी की भक्ति में ही रहेंगे ।” उपमन्यु ने अघोरास्त्र से अभिमंत्रित भस्म इन्द्र पर फेंका । नंदी ने अस्त्र को पकड लिया । भगवान शिव भीतर से प्रसन्न हुए । फिर उपमन्यु ने स्वयं को भस्म करने के लिए अग्नि की धारणा की परंतु शिवजी ने उसे शांत कर दिया । शिवजी अपने असली रूप में प्रकट हुए । उपमन्यु ने क्षमा-याचना की लेकिन भगवान कहते हैं : ‘‘मैं तो तेरी परीक्षा ले रहा था । पुत्र ! मैं तुझ पर प्रसन्न हूँ ।”
  • शिवजी ने उपमन्यु का हाथ पकड के माँ पार्वती के हाथ में दिया ।
  • पार्वतीजी ने उपमन्यु के सिर पर अपना कृपापूर्ण वरदहस्त रखा : ‘‘बेटा ! तुझे खीर खानी थी, दूध चाहिए था । अब तुझे जो भी चाहिए होगा, तेरे लिए कुछ असम्भव नहीं है ।”
  • सीख : इस कथा से यह समझना है कि जिसके जीवन में संयम, व्रत, एकाग्रता और इष्ट के प्रति दृढ निष्ठा है, उसके जीवन में असम्भव कुछ नहीं है । जिसके जीवन में दृढता नहीं है, वह चाहे अभी कितना भी ऊँचा दिख रहा हो लेकिन वह सरक जायेगा । अपने सिद्धांत की दृढता होनी चाहिए ।
    – पूज्य संत श्री आशारामजी बापू के सत्संग प्रवचन से…
Exit mobile version