.elementor-20336 .elementor-element.elementor-element-3108aec5 .elementor-repeater-item-ee6fb2a.jet-parallax-section__layout .jet-parallax-section__image{background-size:auto;}.elementor-widget-text-editor{font-family:var( --e-global-typography-text-font-family ), Sans-serif;font-weight:var( --e-global-typography-text-font-weight );color:var( --e-global-color-text );}.elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-stacked .elementor-drop-cap{background-color:var( --e-global-color-primary );}.elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-framed .elementor-drop-cap, .elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-default .elementor-drop-cap{color:var( --e-global-color-primary );border-color:var( --e-global-color-primary );}.elementor-20336 .elementor-element.elementor-element-7e636c7{text-align:justify;line-height:1.8em;}lang="en-US"> Chandra Shekhar Azad: A Short Story from his Biography in Hindi
Bal Sanskar Kendra

Chandra Shekhar Azad: A Short Story from his Biography in Hindi

  An Inspirational Short Story from Biography of Chandra Shekhar Azad in Hindi: भारत के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में हुतात्मा चन्द्रशेखर आजाद का नाम स्वर्णाक्षरों से अंकित है ।

अंग्रेजों की नाक में दम करने वाले आजाद बड़े ही संयमी, सदाचारी और सच्चरित्रवान थे । उनके जीवन के कई प्रसंग इस बात के प्रमाण हैं ।

एक बार झाँसी में रहते हुए उनका परिचय कुछ ठाकुर व सरदारों से हो गया ।

एक दिन आजाद अपने सरदार मित्र के साथ कहीं निशानेबाजी का अभ्यास करने गये । पास की एक रियासत का राजा भी वहाँ आया था । वह आजाद की निशानेबाजी से बहुत प्रभावित हुआ और उन्हें अपने महल में आने का निमंत्रण दिया ।

आजाद उसके यहाँ आने-जाने लगे । किंतु राजा बहुत चरित्रभ्रष्ट था । आजाद के व्यक्तित्व में असाधारण आकर्षण तो था ही । राजा ने उनके सामने विलासिता संबंधी कोई अनुचित प्रस्ताव रखा । आजाद के पाँव कहाँ डगमगाने वाले थे ! वे तुरंत वहाँ से अपने सरदार मित्र के यहाँ चले आये और बस्ती छोड़ देने का विचार प्रकट किया ।

जब मित्र ने उनको यह कहकर रोकना चाहा कि “राजा बहुत-सा धन देगा”, तब उन्होंने कहा कि ‘‘हमारा दल आदर्श क्रांतिकारियों का दल है, देशभक्तों का दल है, आचारहीनों का नहीं । यदि हमें धन नहीं मिलेगा तो हम लोग भूखे मर जाना अच्छा समझेंगे । हम फाँसी पर चढ सकते हैं लेकिन कोई घृणित कार्य कभी नहीं करेंगे ।’’

(ऐसे अनेक क्रांतिकारियों, महान व्यक्तियों के सफल जीवन की नींव ‘संयम’ से संबंधित प्रेरक जीवन-प्रसंगों हेतु पढें मासिक समाचार पत्र ‘लोक कल्याण सेतु’)

Exit mobile version