.elementor-4600 .elementor-element.elementor-element-1d7c59d3 .elementor-repeater-item-ee6fb2a.jet-parallax-section__layout .jet-parallax-section__image{background-size:auto;}.elementor-widget-text-editor{font-family:var( --e-global-typography-text-font-family ), Sans-serif;font-weight:var( --e-global-typography-text-font-weight );color:var( --e-global-color-text );}.elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-stacked .elementor-drop-cap{background-color:var( --e-global-color-primary );}.elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-framed .elementor-drop-cap, .elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-default .elementor-drop-cap{color:var( --e-global-color-primary );border-color:var( --e-global-color-primary );}.elementor-4600 .elementor-element.elementor-element-26925411{text-align:justify;line-height:1.8em;}lang="en-US"> लोकमान्य तिलकजी व गीता |lokmanya tilak gita rahasya
Bal Sanskar Kendra

लोकमान्य तिलकजी व गीता |lokmanya tilak gita rahasya

जब तिलक जी ने बिना हिले-डुले, व्यथित हुए शांतिपूर्वक ऑपरेशन करा लिया…

श्रीमद् भगवद्गीता की महिमा अपरम्पार है । आपको गीताजी की महिमा के बारे में लोकमान्य तिलक जी (Lokmanya Tilak ji) के जीवन का एक अद्भुत प्रसंग सुनाते हैं :

एक बार उनके अँगूठे का ऑपरेशन होना था । अँगूठे के ऑपरेशन में भारी दर्द होने की वजह से डॉक्टर उन्हें दवा सुँघाकर बेहोश करने को तैयार हुए तो लोकमान्यजी ने कहा :

‘‘डॉक्टर साहब ! ये आप क्या कर रहे हो ? अँगूठे के ऑपरेशन में दर्द महसूस न हो इसलिए बेहोशी की दवा सुँघा रहे हो ? आप अपना काम शुरू कीजिए । मुझे दवा सुँघाने की कोई जरूरत नहीं है । मैं श्रीमद् भगवद्गीता का गहन अध्ययन करता हूँ । आप बेखटक ऑपरेशन कर लीजिए।”

डॉक्टर को तो बहुत आश्चर्य हुआ जब तिलकजी ने बिना हिले-डुले, बिना व्यथित हुए शांतिपूर्वक ऑपरेशन करा लिया ।

डॉक्टर के पूछने पर तिलकजी ने कहा : ‘‘गीता के ज्ञान में मैं इतना तल्लीन हो गया था कि मेरा इस दर्द की ओर ध्यान ही नहीं गया । मुझे दर्द महसूस ही नहीं हुआ । अतः प्रत्येक भारतवासी को श्रीमद् भगवद्गीता का अध्ययन करना चाहिए ।”

◆ भारतीय संस्कृति के इस दिव्य ज्ञान से अपने आपको पावन करते रहना चाहिए । उस दिन से आपने यह संकल्प लिया कि श्रीमद्भगवद्गीता के कुछ श्लोकों का पाठ करके ही सोऊँगा और इस दिव्य ज्ञान को अपने जीवन में लाऊँगा । ऐसा करने से आपको बहुत ही लाभ होने लगा ।

Exit mobile version