.elementor-30684 .elementor-element.elementor-element-57e63ab1 .elementor-repeater-item-ee6fb2a.jet-parallax-section__layout .jet-parallax-section__image{background-size:auto;}.elementor-widget-text-editor{font-family:var( --e-global-typography-text-font-family ), Sans-serif;font-weight:var( --e-global-typography-text-font-weight );color:var( --e-global-color-text );}.elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-stacked .elementor-drop-cap{background-color:var( --e-global-color-primary );}.elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-framed .elementor-drop-cap, .elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-default .elementor-drop-cap{color:var( --e-global-color-primary );border-color:var( --e-global-color-primary );}.elementor-30684 .elementor-element.elementor-element-1529602{text-align:justify;line-height:1.8em;}lang="en-US"> "Have Patience": A Story from Akhandananda SaraswatiJi Biography
Bal Sanskar Kendra

“Have Patience”: A Story from Akhandananda SaraswatiJi Biography

 “Have Patience” A Story from Akhandananda Saraswati [स्वामी श्री अखंडानंदजी सरस्वती]

कोई उद्वेग का प्रसंग आ जाय तो घबराना मत, धैर्य रखना । हमारे जीवन में जो उद्वेग के, घबराने के प्रसंग आते हैं, उनमें से 99 प्रतिशत तो अपने-आप ही शांत हो जाते हैं । अंधकार देखकर घबराना नहीं चाहिए ।

प्रतिकूल परिस्थिति में यह नहीं समझना चाहिए कि ‘यह अब हमेशा के लिए आ गयी क्योंकि जो आता है सो जाता है । यह नियम है “यह भी नहीं रहेगा’ ।

अच्छे दिन आते हैं, ये नहीं रहेंगे । बुरे दिन आते हैं, ये नहीं रहेंगे । अच्छे दिन आयें तो फूल मत जाओ, यह भी धैर्य की कमी है । बुरे दिन आयें तो घबरा मत जाओ ।

हमने एक महीने की पैदल यात्रा प्रारम्भ की । दो-तीन मील चलते-चलते मूसलाधार वर्षा होने लगी । चारों ओर पानी भर गया ।

बोले, ‘अरे, पहले दिन ही ऐसा हुआ !’ लेकिन फिर भी धैर्य बना रहा । एक दीपक दिखता था बड़ी दूर, उसकी सीध में चले गये । छप्पर मिल गया, सूखी जमीन मिल गयी । रात को पीने को दूध मिल गया । सो गये । दूसरे दिन सवेरे उठे और फिर क्रमशः 29 दिनों की यात्रा की । कहीं कोई विघ्न आया ही नहीं । अतः विघ्न-बाधाओं में धैर्य नहीं खोना चाहिए ।

➢ लोक कल्याण सेतु, मई 2018

Exit mobile version