.elementor-8523 .elementor-element.elementor-element-527418a6 .elementor-repeater-item-ee6fb2a.jet-parallax-section__layout .jet-parallax-section__image{background-size:auto;}.elementor-widget-text-editor{font-family:var( --e-global-typography-text-font-family ), Sans-serif;font-weight:var( --e-global-typography-text-font-weight );color:var( --e-global-color-text );}.elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-stacked .elementor-drop-cap{background-color:var( --e-global-color-primary );}.elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-framed .elementor-drop-cap, .elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-default .elementor-drop-cap{color:var( --e-global-color-primary );border-color:var( --e-global-color-primary );}.elementor-8523 .elementor-element.elementor-element-12a1be55{text-align:justify;line-height:1.8em;}lang="en-US"> परीक्षा है नजदीक आई, जानो कैसे करें पढ़ाई | Exam Tips
Bal Sanskar Kendra

परीक्षा है नजदीक आई, जानो कैसे करें पढ़ाई | Exam Tips

exam preparation tips

परीक्षा के दिनों में जो विद्यार्थी अधीर, चिंतित और परेशान रहते हैं, वे सालभर मेहनत करने के बाद भी अच्छे अंकों से पास नहीं हो पाते । नीचे दी गयी बातों का ध्यान रखकर पढ़ाई करने से सफलता पाने में मदद मिलेगी :

(१) समय नियोजन करें । कब क्या करना – इसका नियोजन करने से सब व्यवस्थित होता है । इसके लिए विद्यार्थी जप, त्राटक, पढ़ाई, भोजन, नींद आदि का समय निश्चित करके समय सारणी बना लें । रात को देर तक न जाग के सुबह जल्दी उठकर पढ़ें । इसके साथ ही पाठयक्रम के अनुसार प्राथमिकता तय करें जिससे सभी विषयों का अध्ययन हो सके । सुनियोजित कार्य सफलता की कुंजी है।

(२) पढ़ने बैठने से पूर्व अपने सद्गुरुदेव तथा विद्या की देवी माँ सरस्वती की प्रार्थना करें ।

(३) कमर सीधी करके पढ़ें, पढ़ते समय जीभ तालु में लगाकर पढ़ने से जल्दी याद होता है और लम्बे समय तक याद रहता है ।

(४) सूत्रात्मक ढंग से याद करें । महत्त्वपूर्ण एवं जटिल विषयों को बिन्दुओं के रूप में (Point Wise) याद करने से जल्दी याद होता है । इस प्रकार लिखने से शिक्षक भी अच्छे अंक देते हैं ।

(५) विषय को समझकर याद करें, रट्टा लगाकर नहीं । समझकर याद किया हुआ बहुत दिनों तक याद रहता है । विषय के मूल सिद्धांत या सार बात को ध्यान में रखें ।

(६) कठिन विषयों को रिकॉर्ड करके ध्यान से सुनें, यह भी याद करने का एक अच्छा तरीका है ।

(७) जो पाठ याद किया है, उसके बारे में स्वयं अलग-अलग ढंग से कई प्रश्न बनायें, इससे पाठ सहज में याद हो जाता है ।

(८) लेखन की गति तेज व अक्षरों की बनावट अच्छी हो, ऐसा अभ्यास बनाये रखें ।

(९) थकावट महसूस हो तो खुली हवा में घूमें, थोड़ा कूदें-फाँदें अथवा भगवन्नाम का जप करें या कोई शारीरिक कार्य कर लें । इससे थकावट दूर हो जायेगी और फिर नये उत्साह से पढ़ाई में मन लगेगा ।

(१०) घबराहट महसूस हो तो खुली हवा में जाकर देव-मानव हास्य प्रयोग करें । ५- १० मिनट हरि ॐ का गुंजन करें । गुरुकृपा-भगवत्कृपा पर भरोसा रखकर पुरुषार्थ करें । इससे सकारात्मक विचारों का उदय होता है, आत्मविश्वास बढ़ता है और घबराहट चली जाती है ।

(११) नियमित रूप से गुरुदेव के श्रीचित्र पर १०-१५ मिनट त्राटक, भ्रामरी प्राणायाम, सारस्वत्य मंत्र का जप, सूर्य को अर्घ्य देने का नियम न छोड़ें ।

~गुरुकुल दर्पण

Exit mobile version