.elementor-21722 .elementor-element.elementor-element-5d21df54 .elementor-repeater-item-ee6fb2a.jet-parallax-section__layout .jet-parallax-section__image{background-size:auto;}.elementor-widget-text-editor{font-family:var( --e-global-typography-text-font-family ), Sans-serif;font-weight:var( --e-global-typography-text-font-weight );color:var( --e-global-color-text );}.elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-stacked .elementor-drop-cap{background-color:var( --e-global-color-primary );}.elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-framed .elementor-drop-cap, .elementor-widget-text-editor.elementor-drop-cap-view-default .elementor-drop-cap{color:var( --e-global-color-primary );border-color:var( --e-global-color-primary );}.elementor-21722 .elementor-element.elementor-element-21999222{text-align:justify;line-height:1.8em;}lang="en-US"> Eating Food with Hands Benefits [Hath Se Khana Khane Ke Labh]
Bal Sanskar Kendra

Eating Food with Hands Benefits [Hath Se Khana Khane Ke Labh]

Eating Food with Hands Benefits in Hindi [Hath Se Khana Khane Ke Fayde]:

आजकल पाश्चात्य रहन-सहन से प्रभावित होकर हाथों से भोजन करने के बजाय चम्मच और काँटों के उपयोग का प्रचलन बढ़ रहा है । हाथों से भोजन करने के लाभों से हम परिचित नहीं हैं ।

➨ हमारा शरीर पाँच तत्वों से बना है । मुद्रा विज्ञान के अनुसार हमारे हाथों से ऊर्जा का तीव्र बहाव होता रहता है । अँगूठा अग्नि, तर्जनी उँगली वायु, मध्यमा आकाश, अनामिका पृथ्वी व कनिष्ठिका जल-तत्व का प्रतिनिधित्व करती हैं । इन पाँचों तत्वों का असंतुलित होना विभिन्न बीमारियों की जड़ है।

➨ हाथ से भोजन करते समय हम उँगलियों और अँगूठे को मिलाकर भोजन करते हैं, जिससे पाँचों तत्व एकजुट हो जाते हैं और भोजन ज्यादा ऊर्जादायक व स्वास्थ्यप्रद बन जाता है । इससे हमारे प्राणाधार की ऊर्जा भी संतुलित रहती है ।

➨ भोजन करने के लिए जब हम भोजन को स्पर्श करते हैं तो हमारा मस्तिष्क पेट को यह संकेत देता है कि हम भोजन करने वाले हैं । इससे हमारा पेट भोजन को पचाने के लिए तैयार हो जाता है और पाचन-क्रिया सुधरती है ।

➨ हाथ एक अच्छे तापमान-संवेदक का काम भी करता है । भोजन यदि ज्यादा गर्म होता है तो उसे मुँह में नहीं लेते । इस प्रकार यह जीभ को जलने से बचाता है ।

➨ अतः चम्मच को छोड़कर हाथों से भोजन करना सर्व प्रकार से लाभदायी है..

~ लोक कल्याण सेतु , सितम्बर 2017, अंक नंबर 243 से..

Exit mobile version