Jai Ganesh Jai Ganesh Deva - Sadgurudev, Shri Ganesh Ji Ki Aarti

Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Audio Mp3

जय गणेश जय गणेश देवा

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा (2)
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा । (2)

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा…(2)
बुद्धि के देवता, विघ्नों के हर्ता…(2)
संयम तुम्हारा देवा, सबसे है ऊँचा । (2)
धीर हो, गंभीर देवा तुमसा  न दूजा (2)
मातृ-पितृ भक्ति देना, गुरु प्रीति देना (2)
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा.. (2)

जय गुरुदेवा,जय गुरुदेवा (2)
ब्रह्मा और विष्णु, तुम्हीं महादेवा (2)
शक्ति, भक्ति, मुक्ति, गुरु ज्ञान के प्रदाता । (2)
सद्गुण निखारे,  गुरु आनंद के दाता (2)
दोषों को मिटाना, गुरु श्रद्धा बढ़ाना (2)
जय गुरुदेवा, जय गुरुदेवा (2)
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा…(2)

योग ध्यान नित्य करें, स्वस्थ रहे काया । (2)
‘हरिॐ’ जपते रहें, दिव्य बने आभा । (2)
ब्रम्हज्ञान हमको मिले और गुरु सेवा । (2)
जय गुरुदेवा, जय गुरुदेवा (2)
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा… (2)

संस्कृति की रक्षा करें, ऐसा वर देना (2)
संतों की महिमा हमें, सबको बताना (2)
विश्वगुरु भारत हो, बापू ने ठाना  (2)
आएगा बापू के बच्चों का जमाना (2)
जय गुरुदेवा, जय गुरुदेवा (2)
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा… (3)

Jai Ganesh Jai Ganesh Deva Aarti Mp3 Download & PDF

Shri Ganesh Ji Ki Aarti and Sadhguruji SuperHit Aarti