The 7 Chakras Name, Colors, Mantras, Place of Chakra in Body, Meaning in Hindi:

हमारे शरीर में नीचे से ऊपर तक सात चक्र हैं । ये चक्र जितने विकसित होते हैं, उतना ही व्यक्ति का जीवन विकसित होता है । बच्चों को बाल संस्कार केन्द्र में इनकी महिमा आप बताएं और इस पर आधारित ये खेल भी खिलायें ।

सातों चक्रों के नाम बच्चों को याद करवायें और शरीर के किस हिस्से में कौन सा चक्र है उसकी स्थिति भी बतायें ।

१. मूलाधार —◆ गुदा के पास
२. स्वाधिष्ठान —◆ नाभि के नीचे
३. मणिपुर —◆ नाभि में
४. अनहद —◆ ह्रदय में
५. विशुद्धाख्य —◆ कंठ में
६. आज्ञा चक्र —◆ भौहों के बीच
७. सहस्रार —◆ चोटी वाले स्थान पर

कैसे खेलें ❓

खेल-1
शिक्षक जैसे ही बोलें सहस्रार तो बच्चे अपनी चोटी वाले स्थान पर हाथ रखेंगे। आज्ञा चक्र बोलने पर बच्चे तिलक वाले स्थान पर उंगली रखें । इसी प्रकार दूसरे चक्रों के नाम बोलेंगे और बच्चे उस-उस चक्र की स्थिति वाले स्थान पर हाथ रखें । नीचे के दो चक्रों के बारे में ना पूछें । आगे-पीछे क्रम बदलकर भी पूछ सकते हैं । जो गलत करेंगे वे खेल से बाहर हो जायेंगे । आख़री तक सही करने वाला विद्यार्थी विजेता होगा ।

खेल -2
इसी खेल को चक्र का क्रम पूछकर भी खेल सकते हैं या खेल का 2nd राउंड बनाकर भी खेल सकते हैं, जैसे शिक्षक बोलें ४ तो बच्चे अनहद चक्र पर हाथ रखें। ७ बोलें तो बच्चे चोटी पर हाथ रखें।

खेल -3
इसी खेल में चक्रों के तत्व के बारे में भी पूछ सकते हैं ।

खेल-4
इसी खेल में चक्रों के बीज मंत्र के बारे में भी पूछ सकते हैं ।

खेल-5
इसी खेल में चक्रों के रंग के बारे में भी पूछ सकते हैं ।

१. चक्र : मूलाधार
तत्व : पृथ्वी
बीज मंत्र : लं
चक्र रंग : लाल

२. चक्र : स्वाधिष्ठान
तत्व : जल
बीज मंत्र : वं
चक्र रंग :नारंगी

३. चक्र : मणिपुर
तत्व : अग्नि
बीज मंत्र : रं
चक्र रंग : पीला

४. चक्र : अनाहद
तत्व : वायु
बीज मंत्र : यं
चक्र रंग : हरा

५. चक्र : .विशुद्धाख्य
तत्व : आकाश
बीज मंत्र : हं
चक्र रंग : आसमानी

६. चक्र : आज्ञाचक्र
बीज मंत्र : शं
चक्र रंग : नीला

७. चक्र : सहस्रार
बीज मंत्र : ॐ
चक्र रंग : बैंगनी