Tips for Students to be Successful [Success tips for school students in Hindi]

➠ एकाग्रता स्वयं एक अदभुत सामर्थ्य है। यह सब धर्मों में श्रेष्ठ है।

तप तु सर्वेषु एकाग्रता परं तपः।

अर्थात् ʹसब तपों में एकाग्रता परम तप है।ʹ

➠ श्रीमद् आद्य शंकराचार्य ने कहा हैः

मनसश्चेन्द्रियाणां च ह्यैकाग्रयं परमं तपः।
तज्जयः सर्व धर्मेभ्यः स धर्मः पर उच्यते।।

अर्थात् ʹमन और इन्द्रियों की एकाग्रता ही परम तप है। उसका जय सब धर्मों से महान है।ʹ

➠ जिसके जीवन में जितनी एकाग्रता होती है वह अपने कार्यक्षेत्र में उतना ही सफल होता है। चाहें वैज्ञानिक हो, डॉक्टर हो, न्यायाधीश हो अथवा विद्यार्थी हो लेकिन जब किसी गहरे विषय को खोजना हो तो सभी लोग शांत हो जाते हैं। मन को शांत तथा स्थिर करने का जितना अधिक अभ्यास होता है, उतनी ही उस क्षेत्र में सफलता मिलती है।

Tips to Increase Concentration [एकाग्रता] in Hindi

✯ त्राटकः त्राटक अर्थात् दृष्टि को जरा भी हिलाये बिना एक ही स्थान पर स्थिर करना

➠ इष्टदेव या गुरुदेव के श्रीचित्र पर त्राटक करने से एकाग्रता में विलक्षण वृद्धि होती है एवं विशेष लाभ होता है। स्वास्तिक, ૐ या दीपक की ज्योति पर त्राटक किया जा सकता है। त्राटक के नियमित अभ्यास से पढ़ाई में अद्भुत लाभ होता है। त्राटक करने वालों की आँखों में एक विशेष प्रकार का आकर्षण एवं तेज आ जाता है। उसकी स्मरणशक्ति तथा विचारशक्ति में विलक्षणता आ जाती है। त्राटक एकाग्रता को सिद्ध करने की एक सरल एवं सचोट साधना है।

Silence [Maun Vrat Ke Fayde, Labh] for Students in Hindi

 मौनः न बोलने में नौ गुण 

➠ निंदा करने से बचेंगे, असत्य बोलने से बचेंगे, किसी से वैर नहीं होगा। क्षमा माँगने की परिस्थिति नहीं आयेगी, समय का दुरुपयोग नहीं होगा, अज्ञान ढका रहेगा। अंतःकरण की शांति बनी रहेगी, शक्ति का ह्रास नहीं होगा, क्रोध से बच सकेंगे।

➠ प्रतिदिन कुछ समय मौन रखने वाला श्रेष्ठ विचारक व दीर्घजीवी बनता है। गांधी जी हर सोमवार को मौन रखते थे। उस दिन वे अधिक कार्य कर पाते थे।